मूंगफली वाले के जरिए रिश्वत ले रहीं थी AAP पार्षद! CBI ने रंगेहाथों किया गिरफ्तार

शुक्रवार, 18 फ़रवरी 2022 (19:08 IST)
CBI ने आम आदमी पार्टी (AAP) की पूर्वी दिल्ली निगम पार्षद गीता रावत को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

खबरों के मुताबिक रिश्वत का पैसा एक मूंगफली बेचने के जरिए गीता रावत के पास पहुंचाया गया था। खबरों के मुताबिक गीता रावत को एक व्यक्ति से 20,000 रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह पैसा बिना किसी बाधा के अवैध तरीके से अपने मकान की छत डालने के लिए लिया गया था। 
 
भाजपा ने आप पार्षद की गिरफ्तारी को लेकर हमला किया है। भाजपा प्रवक्ता शहजाद जयहिंद ने ट्वीट करते हुए कहा कि पूर्वी दिल्ली के विनोद नगर वार्ड, जो उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा है वहां से आप पार्षद रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार हुई हैं।
क्या केजरीवाल विक्टिम कार्ड खेलना बंद करेंगे और इस स्वीट करप्शन का जवाब देंगे। खबर के अनुसार मूंगफली वाले सनाउल्लाह के पिता को जब पता चला कि उनके बेटे को कोई पकड़ रहा है तो वह दौड़कर अपने बेटे के ठेले की तरफ भागे। जब पिता ने पूछा कि तुमने मेरे बेटे को क्यों पकड़ा है, तो उन्होंने कहा कि हम सीबीआई से हैं और अब आपको पता चल जाएगा कि हमने आपके बेटे को क्यों पकड़ा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी