द्रमुक पुडुचेरी में 13 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी, 12 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

शनिवार, 13 मार्च 2021 (14:26 IST)
चेन्नई। द्रमुक ने शनिवार को पुडुचेरी की 13 विधानसभा सीटों की सूची जारी की जिन पर वह चुनाव लड़ेगी। द्रमुक ने इन सीटों के लिए 12 उम्मीदवारों का ऐलान भी किया है। पुडुचेरी में 6 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा।

ALSO READ: पंचायत चुनावों को देखते हुए 58 हजार गांवों में 'जनसंवाद' करेगी भाजपा
 
पार्टी ने एक बयान जारी कर उरुलायनपेट्टई, मुदलियारपेट्टई और राजभवन समेत 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की। इसमें कहा गया है कि बागुर विधानसभा सीट के लिए उम्मीदवार के नाम की घोषणा बाद में की जाएगी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी