भूकंप के झटकों से दहला लेह, दहशत में घरों से निकले लोग

शुक्रवार, 8 अक्टूबर 2021 (07:49 IST)
नई दिल्ली। लेह में गुरुवार देर रात 12.31 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। देर रात आए भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 थी। भूकंप का केंद्र लेह के लद्दाख से 206 किलोमीटर उत्तर-पूर्व की तरफ था।

An earthquake of magnitude 3.8 occurred in ENE of Leh, Ladakh, around 12:30 am today: National Center for Seismology pic.twitter.com/svVkHQF0vY

— ANI (@ANI) October 7, 2021
इससे पहले पिछले महीने 13 सितंबर को यहां भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 मापी गई थी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी