नकली वॉशिंग पाउडर बनाने वाली कंपनी का भंडाफोड़, 3 करोड़ रुपए का पाउडर बरामद

बुधवार, 15 जून 2022 (17:28 IST)
नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में नामी कंपनी के नाम से नकली वॉशिंग पाउडर बनाने वाली एक कंपनी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 3 करोड़ रुपए के नकली वॉशिंग पाउडर के अलावा मशीन को बरामद किया है। हिंदुस्तान लीवर कंपनी के एक अधिकारी ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी।

पुलिस ने इसकी जानकारी दी। जिले के कासना थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने इस बाबद पवन कुमार को गिरफ्तार किया है जबकि कंपनी का मालिक अभिषेक तथा चैतन्य फरार हैं।

उन्होंने बताया कि हिंदुस्तान लीवर कंपनी के एक अधिकारी ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी कि ये लोग सर्फ एक्सेल के नाम से नकली वॉशिंग पाउडर बनाकर बाजार में बेच रहे हैं तथा उनकी कंपनी को लाखों रुपए का नुकसान पहुंचा रहे हैं।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी