दिल्ली के रोहिणी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 20 गाड़ियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 27 अप्रैल 2025 (14:31 IST)
Delhi Fire News : राष्ट्रीय राजधानी के रोहिणी सेक्टर 17 में स्थित झुग्गियों में रविवार को आग लग गई जिसके बाद दमकल गाड़ियां भेजी गईं। घटनास्थल पर दमकल की 20 गाड़ियां भेजी गई हैं। अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान जारी है। इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें पूर्वाह्न करीब 11:55 बजे घटना की सूचना मिली और उन्होंने दमकल की 20 गाड़ियां घटनास्थल पर भेजीं।
ALSO READ: मुंबई में ईडी दफ्तर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां मौके पर
उन्होंने कहा, अग्निशमन कर्मी फिलहाल आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए अभियान जारी है। अधिकारी ने बताया कि इलाके से धुएं का घना गुबार उठता देखा गया। उन्होंने कहा कि विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख