हिरासत में लिए गए देवेंद्र फडणवीस, नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर निकाल रहे थे मोर्चा

बुधवार, 9 मार्च 2022 (17:53 IST)
मुंबई। आजाद मैदान से मेट्रो सर्कल तक बुधवार को भाजपा ने विराट मोर्चा निकाला। भाजपा महाविकास सरकार में मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रही है।
 
सैकड़ों की संख्या में तैनात मुंबई पुलिस ने मेट्रो सिनेमा के पास मोर्चा को रोककर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से शांत रहने को कहा, लेकिन बीजेपी नेता और कार्यकर्ता विधानभवन तक जाने के लिए अड़े हुए थे। 
Koo App
मुंबई पुलिस ने मोर्चा का नेतृत्व कर रहे देवेंद्र फडणवीस सहित प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील, सुधीर मुनगंटीवार, विधान परिषद में विपक्षी नेता प्रवीण दरेकर, आशीष शेलार और अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी