शिवसैनिकों की गुंडागर्दी, CM उद्धव के खिलाफ Facebook पर लिखी पोस्ट तो मारपीट कर मूंडा सिर

मंगलवार, 24 दिसंबर 2019 (09:10 IST)
मुंबई। शिवसेना के कार्यकर्ताओं की गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट लिखने पर कार्यकर्ताओं ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के साथ ही उसका सिर भी मूंड दिया।
ALSO READ: देवेंद्र फडणवीस की पत्नी और शिवसेना नेता के बीच टि्वटर पर नोकझोंक
खबरों के अनुसार जब यह पूरा वाकया चल रहा था तो पुलिस मौके पर थी, लेकिन वह मूकदर्शक बनी सब देखती रही।
 
खबरों के अनुसार स्थानीय विधायक के दखल के बाद केस दर्ज किया गया। पोस्ट लिखने वाले के मुताबिक उसने फेसबुक से पोस्ट हटा ली थी, लेकिन फिर भी कार्यकर्ताओं ने उसके साथ मारपीट की। (Photo courtesy: ANI Twitter)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी