पुणे में लगा भूकंप का हल्का झटका, जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं

बुधवार, 27 जनवरी 2021 (13:09 IST)
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे जिले में 2.6 तीव्रता का भूंकप का झटका महसूस किया गया। यहां जानमाल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ALSO READ: राहतभरी खबर, मुंबई में 29 जनवरी से बहाल होंगी 204 लोकल ट्रेनें
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की और से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया कि भूकंप का झटका मंगलवार शाम 7 बजकर 28 मिनट पर महसूस किया गया और इसका केंद्र पुणे से 21 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित पुरंदर तालुका में 12 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी