कुल्लू में बड़ा हादसा, 2 महिला पर्यटकों की मौत, 4 घायल

शुक्रवार, 29 अक्टूबर 2021 (17:56 IST)
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में शुक्रवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ब्यास नदी में महिलाओं से भरी एक राफ्ट पलट गई। जिसमें 2 महिला पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य महिलाएं घायल हो गई हैं। जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

खबरों के अनुसार, यहां कुल्लू मनाली घूमने आईं महिला पर्यटकों से भरी एक राफ्ट पलट गई। जिसमें 2 महिला पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य महिलाएं घायल हो गईं।

इस हादसे के तुरंत बाद रेस्क्यू दल ने महिलाओं को ब्यास नदी से बाहर निकाला। घायल महिलाओं का अस्पताल में उपचार चल रहा है। कुल्लू पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी