मराठा आरक्षण : जालना में नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या

शनिवार, 18 नवंबर 2023 (00:08 IST)
Maharashtra News : महाराष्ट्र के जालना में 14 वर्षीय एक लड़की ने कथित रूप से मराठा समुदाय के लिए आरक्षण की मांग को लेकर आत्महत्या कर ली। नाबालिग का एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उसने कथित तौर पर लिखा है कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए और मेरे शब्द व्यर्थ नहीं जाने चाहिए।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की ने बृहस्पतिवार को सोमेश्वर इलाके में अपने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि नाबालिग का एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उसने कथित तौर पर लिखा है कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए और मेरे शब्द व्यर्थ नहीं जाने चाहिए।
 
अधिकारी ने बताया, लड़की को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस घटना के सिलसिले में लिंबगांव थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। (भाषा) Edited By : Chetan Gour 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी