दिवाली से पहले दिल्ली में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 2.6 तीव्रता

Webdunia
शनिवार, 11 नवंबर 2023 (19:39 IST)
Earthquake tremors in Delhi : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार अपराह्न भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप का केंद्र दिल्ली के 20 किलोमीटर उत्तर में बुराड़ी के नजदीक रहा। 
 
भूकंप के यह झटके अपराह्न 3 बजकर 36 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख