मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी आग, 7 लोगों की मौत

Webdunia
शनिवार, 22 जनवरी 2022 (11:23 IST)
मुंबई। मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से 7 लोगों की मौत हो गई। हादसे में घायल 15 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
 
बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब 7  बजे आग लगी।
 
उन्होंने कहा कि यह 20 मंजिला इमारत है। आग इसकी 18वीं मंजिल पर लगी। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची। अग्निशमन अभियान में दमकल की 13 गाड़ियों और पानी के 7 टैंकरों को लगाया गया है। उन्होंने इसे तीसरे स्तर की (भीषण) आग बताया गया है।
Koo App

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख