बड़ी खबर, पाक सीमा से लगे गुरदासपुर में मिला टिफिन बम, 4 हैंड ग्रेनेड भी बरामद

शुक्रवार, 3 दिसंबर 2021 (13:17 IST)
गुरदासपुर। पाकिस्तान सीमा से लगे गुरदासपुर के सलीमपुर अफगाना गांव में शुक्रवार को टिफिन बम और 4 हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने हथियारों को जब्त कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया है।
 
पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सोनू पुत्र गुरबचन सिंह निवासी अब्दुलापुर थाना टांडा (होशियारपुर) के रूप में हुई है।
 

Punjab | Police have recovered a tiffin bomb and four hand grenades from Salimpur Afghana village in Gurdaspur district pic.twitter.com/VDDPnaGGWe

— ANI (@ANI) December 3, 2021
सुरक्षा बलों ने इलाकों को घेर लिया है। क्षेत्र में तलाशी अभियान चला जा रहा है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी