मुंबई-आगरा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, आपस में भिड़ी 7-8 गाड़ियां, 3 की मौत

Webdunia
गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (07:44 IST)
मुंबई। मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक दर्दनाक हादसे में 7 से 8 गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई।
 
बताया जा रहा है कि यह हादसा धुले के पलासनेर इलाके में बुधवार देर रात हुआ। इस दर्दनाक हादसे में एक मारुति बोलेरो कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई है।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख