Russia Ukraine News: यूक्रेन-रूस में घमासान युद्ध के बीच सुर्खियों में आई भारत में हुई एक शादी

मंगलवार, 1 मार्च 2022 (17:54 IST)
यूक्रेन और रूस में घमासान युद्ध चल रहा है। रूस यूक्रेन पर लगातार हमले कर रहा है, वहीं भारत में यूक्रेन की एक महिला की शादी सुर्खियों में है क्योंकि महिला ने एक भारतीय से शादी की है। जब वे दोनों हैदराबाद में रिसेप्शन के बाद एक मंदिर में प्रार्थना के लिए पहुंचे तो उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
 
हैदराबाद के प्रतीक ने यूक्रेन की महिला बीओ हुबोव से यूक्रेन से ही शादी रचाई है। खबरों के अनुसार जिस दिन यह दोनों शादी के बाद भारत के लिए रवाना हुए, ठीक अगले ही दिन रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया था। दोनों ने हैदराबाद में अपने शादी के रिसेप्शन की मेजबानी की। इसमें चिलकुर बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी सीएस रंगराजन शामिल हुए और नवविवाहितों को आशीर्वाद दिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में प्रार्थना भी की।
 
खबरों के मुताबिक महिला यूक्रेन की है और महिला ने हैदराबाद के रहने वाले प्रतीक से प्रतीक से शादी रचाई है। खबरों के मुताबिक दूल्हे के माता-पिता अपने बेटे और यूक्रेनी लड़की की शादी से बहुत खुश हैं। सभी चाहते हैं यूक्रेन और रूस में चल रहा यह युद्‍ध जल्द थम जाए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी