राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ग्वालियर यात्रा के दौरान सुरक्षा में बड़ी चूक, हाई सिक्योरिटी जोन में घुसे 2 बाइक सवार

गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (17:38 IST)
security breach in president draupadi murmu security :  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को ग्वालियर दौरे पर हैं। यह उनका पहला ग्वालियर दौरा है। उनकी यात्रा के दौरा सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई।  दोनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पैलेस का भ्रमण किया और लंच भी किया। दो नकाबपोश बाइक सवार हाई सिक्योरिटी जोन में घुस गए। 
 
मीडिया खबरों के मुताबिक दोनों नकाबपोश केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस के मेन गेट के सामने पहुंच गए। यहां उन्हें पुलिस वालों ने रोका तो विवाद भी किया। हालांकि पूछताछ के बाद युवकों को छोड़ दिया गया।
 
7वीं राष्ट्रपति : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 7वीं राष्ट्रपति थीं, जिन्होंने सिंधिया के पैलेस का भ्रमण किया और लंच भी किया। द्रौपदी मुर्मू से पहले भी राष्ट्रपति कई राष्ट्रपति सिंधिया के जयविलास पैलेस में आ चुके हैं। इनमें डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जैल सिंह, शंकर दयाल शर्मा, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल शामिल हैं।  Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी