भारत-श्रीलंका मैच पर एक करोड़ का सट्टा, तीन गिरफ्तार

गुरुवार, 7 सितम्बर 2017 (10:56 IST)
उदयपुर। राजस्थान में उदयपुर शहर के हिरण मगरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात भारत-श्रीलंका 20-20 क्रिकेट मैच पर एक करोड़ रुपए का सट्टा पकड़ते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।
 
पुलिस के अनुसार क्षेत्र कलडवास स्थित एक फ्लैट पर सट्टा की सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक भगवत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारकर एक लेपटॉप, एक एलईडी, छह मोबाईल, 1500 रुपए नकद एवं एक करोड़ रुपए के सट्टे के हिसाब की लिखी पर्चियां बरामद की।
 
पुलिस ने इस मामले में भीम सिंह, महिपाल सिंह तथा हमेर सिंह राजपूत को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही हैं। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें