महाराष्ट्र में किशोरी का यौन उत्पीड़न, 59 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

Webdunia
शनिवार, 24 जून 2023 (18:01 IST)
ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके से 59 वर्षीय एक व्यक्ति को एक किशोरी से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

यह जानकारी एक अधिकारी ने शनिवार को दी। अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह गोपाल नगर इलाके में हुई थी। डोंबिवली के तिलक नगर पुलिस थाने के सहायक पुलिस निरीक्षक वैभव चुंबले ने कहा, पीड़िता 14 वर्ष की किशोरी है।

जब वह अपने घर से बाहर निकली तो एक राहगीर ने उसे पकड़ लिया और उसके साथ बदसलूकी करने लगा, जिसके बाद किशोरी ने शोर मचाया। बाद में आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख