कर्नाटक में खेत से चोरी हुए 2.50 लाख के टमाटर, महिला किसान ने दर्ज करवाई FIR

गुरुवार, 6 जुलाई 2023 (19:49 IST)
Tomatoes worth Rs 2.5 lakh stolen : देशभर में टमाटर महंगाई के कारण लाल हो रहे हैं। 10-10 रुपए किलो मिलने वाला टमाटर देश के कई राज्यों में 150 रुपए किलो तक मिल रहा है। इस बीच कर्नाटक से चौंकाने वाली खबर सामने आई है।  
 
कर्नाटक के हासन जिले में एक महिला किसान का आरोप है कि उसके 2.5 लाख रुपये के टमाटर चोरी कर लिए गए हैं। ढाई लाख रुपए के टमाटरों की यह चोरी किसान के खेत से ही हुई है। घटना 4 जुलाई की रात बताई जा रही है। महिला किसान ने चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है।
 
महिला किसान धरानी का कहना है कि उन्होंने 2 एकड़ की जमीन में टमाटर की फसल लगाई थी। महिला किसान ने स्थानीय हलेबीडू पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। 
 
धरानी ने बताया कि उन्हें बीन्स की खेती में भारी नुकसान हुआ था और फिर लोन लेकर टमाटर लगाए। उन्होंने बताया कि बेंगलुरू के बाजार में टमाटर 120 रुपए किलो बिक रहे हैं। 
 
उनकी फसल तैयार थी और उन्होंने टमाटर तोड़कर बाजार भेजने की पूरी तैयारी कर ली थी। महिला ने कहा कि हमारी टमाटरों की खेती बहुत अच्छी हुई और इस समय टमाटर के दाम भी काफी बढ़े हुए हैं। 
 
महिला ने बताया कि चोर उनके खेत से 50-60 किलो टमाटर चुराकर तो ले ही गए। इसके साथ ही वे बाकी की फसल को भी नष्ट कर गए। Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी