उमेश कुशवाहा बने जदयू के प्रदेश अध्यक्ष, वशिष्ठ नारायण ने दिया इस्‍तीफा

रविवार, 10 जनवरी 2021 (19:36 IST)
पटना। बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का नया प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक उमेश कुशवाहा को बनाया गया है। रविवार को वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया।

जदयू राज्‍य कार्यकारिणी की 2 दिवसीय बैठक के दूसरे और अंतिम दिन रविवार को वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने स्वास्थ्य कारणों से पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जदयू के नए प्रदेश अध्‍यक्ष के लिए बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उमेश कुशवाहा के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया है।

कुशवाहा वर्ष 2015 में वैशाली के मनहार से भारतीय जनता पार्टी के अच्युतानंद को पराजित कर विधायक निर्वाचित हुए थे। हालांकि 2020 के विधानसभा चुनाव में वे राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) की वीणा देवी से पराजित हो गए।(वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी