जयपुर में शख्‍स ने रोड पर नोट उड़ाए, लूटने के लिए उमड़ी भीड़, देखें वीडियो

Webdunia
मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (19:24 IST)
राजस्‍थान की राजधानी जयपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कार पर खड़ा शख्‍स हवा में नोट उड़ाता दिखाई दे रहा है।  इस वायरल वीडियो में वर्ल्‍ड ट्रेड पार्क की बिल्डिंग भी दिखाई दे रही है। हालांकि यह वीडियो कब का है, यह स्पष्ट नहीं है।

वीडियो में एक व्यक्ति जिसने मास्क पहना हुआ है, वह लगातार नोटों की बरसात कर रहा है। वह कार पर खड़ा होकर काले रंग के बैग से नोट निकालकर लगातार उड़ा रहा है।
<

राजनेता ही नहीं पैसे तो जनता के पास भी है!

नोट उड़ाने का वीडियो जयपुर का बताया जा रहा है, वायरल है। #Rajasthan #Jaipur #viralvideo pic.twitter.com/atMaAm1lCx

— Ankit Tiwadi (@ankittiwadi) October 3, 2023 >इस ट्‍वीट पर जयपुर पुलिस का भी बयान सामने आया है। पुलिस ने कहा कि वह इसकी पड़ताल कर इस पर कार्रवाई करेगी। Photo Courtesy: Twitter  Edited by:  Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख