कोलकाता नगर निगम के 144 वार्डों में मतदान जारी, 21 दिसंबर को आएंगे नतीजे

Webdunia
रविवार, 19 दिसंबर 2021 (09:37 IST)
कोलकाता। कोलकाता नगर निगम के सभी 144 वार्ड में रविवार सुबह 7 बजे से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान चल रहा है। मतदान केंद्रों पर कोविड-19 दिशा निर्देशों के सख्ती से पालन किया जा रहा है। मतगणना 21 दिसंबर को होगी।
 
राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव नीलांजन शांडिल्य ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 4959 मतदान केंद्रों पर मतदान हो रहा है और यह शाम पांच बजे तक चलेगा।
 
 
सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस लगातार तीसरी बार निकाय बोर्ड में बने रहने के लिए संघर्ष कर रही है। भाजपा और भी चुनाव मैदान में हैं। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख