श्रीकृष्ण पर कहे गए ये अनमोल वचन आपका दिल जीत लेंगे

डॉ. छाया मंगल मिश्र
भगवान श्री कृष्ण हम सबको प्रिय हैं,आइए जानते हैं उन पर किसने क्या रचा है...
 
- गोप्यो गाय ऋचस्तस्य।
 
ऋचाएं श्रीकृष्ण की गौएं व गोपियां हैं. (कृष्णोपनिषद्-8)
- कृष्णस्तु भगवान् स्वयम् ।
 
कृष्ण स्वयं भगवन हैं. (भगवत-1/3/28)
- तुलसी दास इहै अधिक कान्ह पहिं, निकेई लागत मन रहत समाने। 

(तुलसीदास- श्रीकृष्ण गीतावली, पद3)
 
कृष्ण में यह विशिष्टता है कि वे सदा अच्छे ही लगते हैं। इसी से मन में समाये रहते हैं।
- संसार में एक कृष्ण ही हुए जिसने दर्शन को गीत बनाया।

(राममनोहर लोहिया, कृष्ण पृ.14)
- लाम के मानिंद है जुल्फ़ें मेरे घनश्याम की, वे हैं काफ़िर जो नहीं बन्दे हुए इस-लाम के | (अज्ञात)
 
मेरे घनशयाम की जुल्फ़ें उर्दू के ‘लाम’ अक्षर के समान है. जो इस लाम के (इस्लाम के नहीं) भक्त नहीं बन पाए उन्हें ‘काफ़िर’ (नास्तिक) समझो।
- यामैं संदेह कछु दैया हौं पुकारे कहौं, भैया की सौं मैय्या री कन्हैया जादूगर है 
 
(भारतेंदु हरिश्चंद्र-प्रेम-माधुरी,82)
- मोहिनी मूरति स्याम की अति अद्भुत गति जोय। वसति सुचित अंतर तरु, प्रतिबिंबित जग होय।
 
(बिहारी-बिहारी सतसई,3)
- वृन्दावन सो वन नहीं,नन्द गाँव सो गांव।बंशीवट सो वट नहीं, कृष्ण नाऊँ सो नाऊँ ।।-(अज्ञात)
- कृष्णात् परं किमपि तत्वमहं न जाने  (मधुसुदन सरस्वती- श्री गीता गूढ़ार्थ दीपिका टिका, 15/20)
 
 भगवान श्री कृष्ण को छोड़ कर अन्य किसी भी तत्व को मैं नहीं जानता।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख