तैराक बेटे ने दानिश ओपन में जीता मेडल, तो आर माधवन ने किया वीडियो शेयर

Webdunia
रविवार, 17 अप्रैल 2022 (16:45 IST)
नई दिल्ली: युवा वेदांत माधवन ने डेनमार्क के कोपेनहेगन में दानिश ओपन तैराकी प्रतियोगिता में सकारात्मक शुरुआत करते हुए अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार किया और पुरूष 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में रजत पदक हासिल किया। भारतीय अभिनेता आर माधवन के बेटे वेदांत ने 10 तैराकों के फाइनल में 15.57.86 सेकेंड के समय से दूसरा स्थान हासिल किया। 16 साल के इस खिलाड़ी ने मार्च 2021 में लातविया ओपन में कांस्य पदक जीता था।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख