सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता फ्रेंच ओपन बै़डमिंटन का पुरूष युगल खिताब

Webdunia
सोमवार, 31 अक्टूबर 2022 (15:25 IST)
पेरिस: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी ने फ्रेंच ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट का पुरूष युगल खिताब अपनी झोली में डाला।भारतीय जोड़ी ने रविवार रात फाइनल में लु चिंग याओ और यांग पो हान की चीनी ताइपे की जोड़ी को सीधे गेम में पराजित किया।

इस जोड़ी का यह विश्व टूर पर तीसरा खिताब है। उन्होंने 2019 थाईलैंड ओपन सुपर 500 और इस साल इंडियन ओपन सुपर 500 ट्राफी जीती है।इस तरह यह जोड़ी सुपर 750 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी भी बन गयी है।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख