विम्बलडन विजेता होंगे मालामाल, अब मिलेंगे 28 करोड़ डॉलर

Webdunia
बुधवार, 3 मई 2017 (19:03 IST)
लंदन। दुनिया के टेनिस खिलाड़ियों के लिए खुशखबर!  वर्ष के तीसरे और एकमात्र ग्रास कोर्ट ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन टेनिस चैंपियनशिप की पुरस्कार राशि में इस बार वृद्धि कर दी गई है। अब एकल विम्बलडन को जीतने वाले खिलाड़ी को 28.4 करोड़ डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी। यानी इसे रुपयों में तब्दील किया जाए तो यह राशि होगी लगभग 1 अरब 822 करोड़ रुपए।    
 
विम्बलडन के आयोजकों ने बुधवार को बताया कि पुरुष और महिला एकल विजेताओं दोनों के लिए पुरस्कार राशि में दो लाख पाउंड की वृद्धि की गई है। इस बार कुल पुरस्कार राशि 3 करोड़ 16 लाख पाउंड  होगी जबकि पिछले वर्ष यह दो करोड़ 81 लाख पाउंड थी। 
        
विंबलडन के पहले राउंड में हारने वाले खिलाड़ी को ही 35 हजार पाउंड मिलेंगे। 35 हजार पाउंड यानी भारतीय रुपयों में 29 लाख की राशि मिलेगी। विम्बलडन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन 3 से 16 जुलाई तक होगा। 
 
दुनिया के हर टेनिस खिलाड़ी का सपना होता है कि वह जीवन में कम से कम एक बार विम्बलडन का प्रतिष्ठित खिताब जरूर जीते। चेकगणजराज्य के इवान लैंडल को 'टेनिस का गालिब' माना जाता रहा है। लैंडल का जन्म 17 मार्च 1960 में हुआ और 1992 में उन्होंने अमेरिका की नागरिकता ले ली। 1980 के दशक और 90 के शुरुआती सालों में लैंडल का जलवा था। 
 
वर्तमान में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी एंडी मरे के कोच इवान लैंडल ने अपने टेनिस कॅरियर में 8 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते और वे 1983 में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी भी बने। उनका हमेशा कहना था कि मेरे सारे ग्रैंड स्लैम खिताब ले लो और मुझे एक विम्बलडन खिताब दे दो। उल्लेखनीय है कि लैंडल 1986 और 1987 में लगातार दो बार विम्बलडन के फाइनल में पहुंचे थे, लेकिन खिताब नहीं जीत सके थे। (वेबदुनिया न्यूज)  
अगला लेख