कुश्ती संघ अध्यक्ष के खिलाफ पहलवानों का धरना, DCW का दिल्ली पुलिस को नोटिस

Webdunia
रविवार, 23 अप्रैल 2023 (16:13 IST)
wrestlers protest : कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ पहलवानों ने एक बार फिर मोर्चा खोल दिया है। पहलवान बजरंग पुनिया ने एक बार फिर कुश्ती संघ अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह के खिलाफ फिर धरने का फैसला किया और पहलवान एक बार फिर जंतर मंतर पर धरने पर बैठ गए। महिला पहलवानों की शिकायत दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को फिर नोटिस जारी किया है। 
 
बताया जा रहा है कि 7 महिला पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज नहीं किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जांच कमेटी भी अपनी रिपोर्ट नहीं दे रही हैं। इस वजह से उम्मीद टूट रही है।
 
पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हमारी शिकायत पर सरकार ने कोई एक्शन नहीं लिया। अब तक FIR भी दर्ज नहीं हुई है। तो विनेश फोगाट ने कहा कि न्याय मिलने तक धरना जारी रहेगा।
 
 
उल्लेखनीय है कि इसी साल जनवरी में पहलवानों ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर उन पर गंभीर आरोप लगाए थे। ओलिंपिक एसोसिएशन और खेल मंत्रालय ने आरोपों की जांच के लिए 2 कमेटियां बनाई थीं। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख