आंद्रे रसेल ने स्टार्क पर जड़ा इस टी-20 विश्वकप का सबसे लंबा छक्का, पहुंचा 111 मीटर पार (वीडियो)

Webdunia
शनिवार, 6 नवंबर 2021 (18:19 IST)
अभी तक इस टूर्नामेंट में फीके रहे आंद्रे रसेल ने आखिरकार बल्लेबाजी में अपना हाथ दिखाया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिम ओवर में लगातार 2 छक्कों से अपनी टीम को 157 रनों तक पहुंचाया। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी वह गेंद से अंतिम ओवर में कमाल दिखा चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर उन्होंने लेग साइड में 11 मीटर का छक्का जड़ा। यह छक्का इस टी-20 विश्वकप का सबसे लंबा छक्का साबित हुआ।

अपनी शुरुआती ओवर में 20 रन लुटाने वाले हेजलवुड ने पारी के चौथे ओवर में निकोलस पूरन (चार रन) और रॉस्टन चेज (शून्य) को आउट कर वेस्टइंडीज को दोहरा झटका दिया।लुईस ने छठे ओवर में ग्लेन मैक्सवेल के खिलाफ चौका जड़ा जिससे पावरप्ले में टीम का स्कोर तीन विकेट पर 50 रन हो गया।

लुईस और शिमरोन हेटमायर ने संभल कर बल्लेबाजी की लेकिन कम होती रन गति को बढ़ाने की कोशिश में लुईस 26 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुये। एडम जम्पा ने 10वें ओवर में स्टीव स्मिथ के हाथों कैच करा कर उन्हें चलता करने के साथ हेटमायर के साथ उनकी 35 रन की साझेदारी को तोड़ा।

स्टार्क ने 20वें ओवर की दूसरी गेंद पर पोलार्ड को चलता किया। उन्होंने 31 गेंद की पारी में चार चौके और एक छक्का लगाया। रसेल ने हालांकि आखिरी दो गेंदों पर छक्का लगाकर टीम के स्कोर को 157 रन तक पहुंचा दिया।
ऑस्ट्रेलिया की ओर से जोश हेजलवुड ने चार जबकि मिशेल स्टार्क, एडम जम्पा और पैट कमिंस ने एक-एक विकेट लिये। इसमें जम्पा काफी किफायती रहे जिन्होंने चार ओवर में सिर्फ 20 रन खर्च किये।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख