पाकिस्तानी मूल के सिकंदर रजा को मिला मैन ऑफ द मैच, गेंद और बल्ले से कर रहे हैं T20 World Cup में कमाल

WD Sports Desk
शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2022 (13:01 IST)
पर्थ: जिम्बाब्वे के आल राउंडर सिकंदर रजा ने गुरूवार को यहां पूर्व चैम्पियन पाकिस्तान पर टी20 विश्व कप में एक रन से उलटफेर भरी जीत में अहम भूमिका निभायी और इसमें आस्ट्रेलियाई महान क्रिकेटर रिकी पोंटिंग के प्रेरणादायी शब्दों का भी काफी हाथ रहा।

इसके बाद सिकंदर रजा आए और उन्होंने लगातार 3 विकेट लेकर जिम्बाब्वे को विश्वास दिलाया कि इस टूर्नामेंट में 1 और उलटफेर हो सकता है।

भारत के खिलाफ अपने करियर का पहला अर्धशतक जड़ने वाले सिकंदर रजा ने हाल ही में भारत के जिम्बाब्वे दौरे पर शतक भी जड़ा था। इस कारण वह प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब भी जीते। गेंद से हो या बल्ले से हर मैच में वह जिम्बाब्वे के लिए इस विश्वकप में कमाल दिखाते हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख