ज़ी सिनेमा (Zee Cinema) रात 9.00 बजे टार्जन दी वंडर कार (एक्शन): एक लड़का अपने पिता की पुरानी कार को टार्जन नाम की शानदार कार बना देता है। कुछ दिनों बाद टार्जन कार खुद ब खुद चलने लगती है क्योंकि उसे लड़के के पिता की आत्मा चलाने लगती है। टार्जन एक - एक कर उसके पिता के सभी कातिलों को मार देती है। कलाकार: आएशा टाकिया, वत्सल सेठ निर्देशक: अब्बास - मस्तान
ज़ी सिनेमा एचडी (Zee Cinema HD) रात 9.00 बजे पीपली लाइव (ड्रामा): सरकार द्वारा किसानों को मिलने वाली मदद के लालच में नत्था मरने का निश्चय करता है। जब मीडिया और राजनीति में यह बात फैल जाती है तो छोटे से गांव में बिल्ली और चूहे की दौड़ शुरू हो जाती है। कलाकार: रधुवीर यादव, नसीरूद्दीन शाह निर्देशक: अनुषा रिजवी
स्टार गोल्ड (Star Gold) रात 9.00 बजे घातक (एक्शन): जब काशी अपने पिता के साथ शहर जाता है तो वहां कात्या का आतंक देखकर दंग रह जाता है। कात्या काशी के पूरे खानदान को तबाह कर देता है। अब काशी, कात्या से बदला लेने का निश्चय करता है। कलाकार: सनी देओल, मीनाक्षी शेशाद्री निर्देशक: राजकुमार संतोषी
स्टार गोल्ड एचडी (Star Gold HD) रात 9.00 बजे डॉन (एक्शन): डॉन से शक्ल मिलने के कारण डिसिल्वा एक सामान्य से आदमी को डॉन बनाकर उसकी गैंग में शामिल करवा देता है। वह पुलिस को सभी जानकारियां देता रहता है। परिस्थिति तब बदल जाती है जब पुलिस वाला डिसिल्वा मारा जाता है। कलाकार: शाहरूख खान, प्रियंका चोपड़ा, अर्जुन रामपाल निर्देशक: फरहान अख्तर
फिल्मी (Filmy) रात 9.30 बजे टक्कर (ड्रामा): एक सौतेली मां अपने बेटे को मारने की कोशिश करती है मगर वह बच जाता है और सालों बाद बदला लेने आता है। क्या वह अपनी सौतेली मां से बदला ले पाएगा? कलाकार: जीनत अमान, संजीव कुमार, जीतेन्द्र निर्देशक: के. बपैया