'दस का दम सीज़न 3', ऐसे भाग ले सकेंगे सलमान खान के शो में

सलमान खान 'बिग बॉस 11' के बाद दोबारा टीवी पर शो होस्ट करने के लिए तैयार हैं। सलमान की फिल्म 'रेस 3' आने में वक़्त है इसलिए उनके फैंस के लिए यह एक खुशखबरी है कि वे सलमान को देख पाएंगे। इसी के साथ अच्छी बात यह है कि वे उनसे मिल भी सकते हैं। चौंकिए नहीं, जानिए.. 
 
सोनी टेलीविज़न पर प्रसारित होने वाले शो 'दस का दम सीज़न 3' को सलमान खान होस्ट करने वाले हैं। शो का प्रोमो भी आ चुका है और इसके लिए दर्शक बेहद उत्साहित हैं। शो 4 जून से प्रसारित होगा। मेकर्स ने खबर दी थी कि इस बार शो में पार्टीसिपेट करने के लिए जनता को गेम खेलना होगा। दर्शक इस शो में भाग ले सकेंगे और किस्मत होगी तो सलमान खान से मिल भी पाएंगे। 
 
इस खेल की जानकारी भी मिल गई है। गेम की ऐप पर जनता गेम खेल सकेगी। गेम ऐप 18 मार्च से लाइव होगी। इसमें यूज़र्स को भारत और यहां के लोगों की चीज़ों को ऑब्सर्व करते हुए सवालों के जवाब देने होंगे। जवाब देते हुए इसके लेवल बढ़ते जाएंगे और इसके पॉइंट्स भी मिलते जाएंगे। वे जितने ज़्यादा पॉइंट्स जीतेंगे, ऑडिशन देने के उतने करीब होंगे। 
 
यह सवाल यूज़र्स के जेंडर, उम्र और रहने वाली जगह को देखकर बनाए जाएंगे। यूज़र्स को अपनी लाइफ, रिलेशनशिप, अनुभवों, विचारों के आधार पर सरल और विचित्र सवालों के जवाब देने होंगे। इस गेम को 40 लेवल में कस्टमाइज़्ड किया जाएगा। इस तरह से हर लेवल में आगे बढ़ते हुए और पॉइंट्स कमाते हुए गेम में हिस्सा लेने का चांस बढ़ जाएगा। यह वाकई मज़ेदार होने वाला है। इसके अलावा सलमान खान के साथ 'वेल्फ़ी' (वीडियो सेल्फ़ी) बनाने का भी मौका मिल सकता है। 
 
इसके लिए दर्शकों के साथ ही मेकर्स भी बहुत उत्साहित हैं। वे डिजिटली अपने शो का उपयोग करने के लिए तैयार हैं। यह एक बहुत बड़ा प्लेटफॉर्म है और इसका वे बेहतरीन तरीके से उपयोग कर रहे हैं। 
 
आप इसमें भाग लेने के लिए कितने उत्साहित है? हमें बताईए-  

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी