पर्यटन की संभावनाओं को दर्शाएगा भारत

ND

भारत में पर्यटन की कितनी संभावनाएं हैं इसे दिखाने के लिए भारत अगले साल अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन एवं यात्रा सम्मेलन और प्रदर्शनी आयोजित करेगा। देश में बौद्ध सर्किट पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अगले साल जनवरी-फरवरी में बड़ी बौद्ध आबादी वाले देशों का सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री सुबोधकांत सहाय ने एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुए बताया कि सम्मेलन में कई देश भाग लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे भारत की दुनिया को पर्यटन क्षेत्र में अपनी संभावनाओं को दर्शाने में मदद मिलेगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें