UP Election 2022: मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सपा में हुए शामिल

Webdunia
शनिवार, 28 अगस्त 2021 (16:04 IST)
गाजीपुर। उत्तरप्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव पास में आ रहे हैं, वैसे-वैसे राजनेता दल बदलते जा रहे हैं। खबर है कि सपा के मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के साथ उनके बेटे मन्नू अंसारी शनिवार को लखनऊ में सपा की सदस्यता ले ली। सिबगतुल्लाह मुहम्मदाबाद विधानसभा से 2 बार विधायक रहे चुके हैं। वे भोर में समर्थकों के साथ गाजीपुर से लखनऊ पहुंच गए थे।

ALSO READ: बड़ी खबर, 2050 तक डूब जाएगी मुंबई, BMC आयुक्त ने दी चेतावनी
 
वे अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा में शामिल हुए। खबर ये भी है कि मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी भी जल्द सपा में शामिल हो सकते हैं। सिबगतुल्लाह अंसारी को पार्टी की सदस्यता देकर सपा इलाके के राजनीतिक माहौल में नए तरह का सियासी समीकरण तैयार करेगी। सिबगतुल्लाह अंसारी पेशे से अध्यापक रहे हैं। तीनों भाइयों में सबसे बड़े सिबगतुल्लाह अंसारी 2 बार विधायक भी रह चुके हैं। मुख्तार अंसारी इन दिनों बांदा जेल में बंद हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख