UP: मथुरा में तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, 4 व्यक्तियों की मौत, 1 गंभीर घायल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 3 मई 2025 (22:45 IST)
Mathura Uttar Pradesh News : मथुरा जिले के जैत थाना क्षेत्र में रामताल वृंदावन रोड पर शनिवार शाम एक सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। एक तेज रफ्तार थार कार ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया और सड़क पर घायल पड़े लोगों को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। घायल को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।
 
पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार एक तेज रफ्तार थार कार ने सवारी ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गया और सड़क पर घायल पड़े लोगों को पीछे से आ रहे ट्रेलर ने कुचल दिया। हादसे में ऑटो सवार चार लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल को सिटी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लगाई फटकार, कहा आप बड़े राजमार्ग बना रहे हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोग मर रहे
पुलिस ने बताया कि एक मृतक की पहचान भरतपुर गेट के निवासी साबिर के रूप में हुई है। हादसे में घायल एक व्यक्ति और मारे गए तीन अन्य लोगों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी