अखिलेश यादव के करीबी मनोज यादव के घर आयकर विभाग का छापा

हिमा अग्रवाल

शनिवार, 18 दिसंबर 2021 (12:54 IST)
मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मैनपुरी में आज शनिवार सुबह से ही अखिलेश यादव के करीबी RSL ग्रुप के मालिक मनोज यादव के घर पर आयकर विभाग की छापेमारी चल रही है। आयकर विभाग की 12 गाड़ियों का काफिला मनोज यादव के घर पर पहुंचा। छापेमारी की टीम जब मनोज के घर पहुंची तो वे घर ही मौजूद थे। लगभग 4 घंटे से आयकर विभाग की टीम मनोज से पूछताछ कर रही है।

ALSO READ: सपा नेता राजीव राय के घर इनकम टैक्स का छापा, अखिलेश का करीबी है यह दिग्गज

 
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के बेहद करीबी माने जाते है आरसीएल ग्रुप के मालिक मनोज यादव। करीबियों का कहना है कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं जिसके चलते सपा सुप्रीमो के नजदीकियों के यहां छापेमारी की जा रही है।
 
मनोज के पूरे घर को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है और किसी को भी घर के अंदर जाने-आने की अनुमति नहीं है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बंसी गोहरा में मनोज यादव रहते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी