UP : गाजियाबाद में कपड़ा व्यापारी के घर डकैती, विरोध करने पर 4 को मारी गोली

सोमवार, 28 जून 2021 (09:42 IST)
गाजियाबाद। लोनी इलाके में एक व्यापारी के घर डकैती की खौफनाक वारदात सामने आई है। मीडिया खबरों के मुताबिक डकैती के दौरान बदमाशों ने परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी।

इसमें  से 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चौथे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। खबरों के मुताबिक डकैतों ने डकैती का विरोध करने पर परिवार के 4 लोगों को गोली मार दी।

इसमें से परिवार के मुखिया सहित दो बेटों की मौके पर ही मौत हो गई और घर के मुखिया की पत्नी बुरी तरह से घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी