सुबह चम्पा के फूल लाकर प्याली में रखें, चमत्कार चकित कर देंगे आपको

फूल यूं तो सभी अच्छे होते हैं लेकिन कुछ फूलों की जोड़ियां बड़ी निराली होती है जैसे चंपा, चांदनी और चमेली, आज हम चंपा के फूलों की बात करेंगे।  सफेद और हल्के पीले रंग के शेड वाले चंपा के फूलों की सुंगध मनमोहक होती है। इन फूलों को अगर हर सुबह लाकर कांच की प्याली में पानी भर कर रखने से पूरा घर महक जाएगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह उपाय आपकी किस्मत भी बदल देगा। 
 
'चम्पा तुझमें तीन गुण- रंग रूप और वास, अवगुण तुझमें एक ही भंवर न आएं पास।'
रूप तेज तो राधिके, अरु भंवर कृष्ण को दास, इस मर्यादा के लिए भंवर न आएं पास।।
 
सुबह चम्पा के फूल लाकर प्याली में रखने से आपके जीवन में जो चमत्कार होंगे वे निश्चित रूप से चकित कर देंगे आपको। 

क्या होगा ? 
 
चम्पा/ चंपा को अंग्रेजी में प्लूमेरिया कहते हैं। इसे कनक चंपा, मुचकुंद तथा पद्म पुष्प भी कहते हैं। चम्पा के खूबसूरत, मन्द, सुगन्धित हल्के सफेद, पीले फूल होते हैं। चंपा मुख्यत: 5 प्रकार की होती है:- 1.सोन चंपा, 2.नाग चंपा, 3.कनक चंपा, 4. सुल्तान चंपा और कटहरी चंपा। सभी तरह की चंपा एक से एक अद्भुत और सुंदर होती है और इनकी सुगंध तो मन प्रसन्न कर देती है। चम्पा में पराग नहीं होता है। इसलिए इसके पुष्प पर मधुमक्खियां कभी भी नहीं बैठती हैं। 
 
चंपा के औषधीय गुण
 
आयुर्वेद के अनुसार, चम्पा के औषधीय गुण से सिर दर्द, कान दर्द, आंखों की बीमारियों में फायदा ले सकते हैं। 
 
मूत्र रोग, पथरी या बुखार होने पर भी चम्पा के औषधीय गुण से लाभ मिलता है। 
 
सिर दर्द में चम्पा के फूल के इस्तेमाल से फायदे मिलते हैं। चंपा फूल के तेल को सिर पर लगाएं। इसे लगाने से सिर दर्द कम होता है।
 
सूखी खांसी से परेशान हैं तो चम्पा के औषधीय गुण से फायदा ले सकते हैं। चम्पा की छाल का 1-2 ग्राम चूर्ण बना लें। इसमें शहद मिलाकर चाटने से सूखी खांसी खत्म हो जाती है।
 
कई लोगों का मानना है कि इसे घर के भीतर नहीं लगाना चाहिए। लेकिन इसके खुशबूदार फूल सकारात्मक ऊर्जा छोड़ते हैं। इसलिए इसे लगाना शुभ है। इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में लगाना शुभ है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी