... जब बेंगलुरू की सड़क पर उतरा ‘अंतरिक्ष यात्री’, VIDEO हुआ वायरल

मंगलवार, 3 सितम्बर 2019 (12:24 IST)
चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर ‘चंदा मामा’ से मिलने के लिए रवाना हो गया है। लेकिन लगता है उससे पहले ही एक भारतीय चांद पर पहुंच चुका है। जी हां, चांद की ऊबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी सतह पर चलते हुए एक एस्‍ट्रोनॉट का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में एस्‍ट्रोनॉट के कपड़ों में एक शख्स धीरे-धीरे चलता दिख रहा है, उसके आस-पास गड्ढे इतने बड़े हैं कि वे चांद के क्रेटर की तरह नजर आ रहे हैं। शुरुआती 6 सेकंड का वीडियो देखने पर ऐसा लगता है कि कोई एस्‍ट्रोनॉट चांद की सतह पर चला रहा है, लेकिन जैसे ही 7वें सेकंड पर उसके पास से एक ऑटो गुजरती है, तो सच सामने आ जाता है।

Hello bbmp @BBMPCOMM @BBMP_MAYOR @bbm #thelatest #streetart #nammabengaluru #herohalli pic.twitter.com/hsizngTpRH

— baadal nanjundaswamy (@baadalvirus) September 2, 2019


दरअसल, यह मशहूर आर्टिस्‍ट बादल नानजुंदास्वामी का नया आर्टवर्क था, जिसके जरिये वे बेंगलुरु में सड़कों की बदहाल स्थिति दिखाने की कोशिश कर रहे थे। बादल ने अपने इस आर्टवर्क को 1 सितंबर को ट्वीट किया था, जिसे अब तक साढ़े नौ लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे 6700 से ज्यादा बार रीट्वीट किया है और 21 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं।

इस वीडियो को देखकर एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘इसरो अपने अंतरिक्ष यात्रियों को इन सड़कों पर प्रशिक्षित कर सकता है ताकि चंद्रमा पर एक और 2022 में एक सफल मून मिशन की योजना बना सके’।

ISRO can train their astronauts in these roads so that we have a successful moon mission in 2022

— Doddanekundi Rising (@Dnekundi_rising) September 2, 2019


एक अन्य यूजर लिखते हैं- ‘चन्द्रयान ने गलती से चांद समझकर बेंगलुरू में लैंड कर लिया है क्योंकि उसके क्रेटर्स चाँद के क्रेटर्स के जैसे हैं।

Chandrayan has mistakenly landed in Bangalore by mistaking it for moon as d crators resembled that r on moon.@isro

— @mpr (@mpr53188341) September 2, 2019


इससे हले भी बादल ने संदेश देने के लिए अपनी कला का इस्तेमाल करते आए हैं। उनके कुछ शानदार काम देखें-

2 years! #NammaBengaluru #potholes pic.twitter.com/P4zYLP2poI

— baadal nanjundaswamy (@baadalvirus) June 19, 2017


This! #streetart #kadugondanahalli #nammabengaluru #bbmp pic.twitter.com/YmFM3vJG33

— baadal nanjundaswamy (@baadalvirus) December 18, 2017


Thankew #bbmp #media #potholes #nammabengaluru #streetart pic.twitter.com/st6S9MD26S

— baadal nanjundaswamy (@baadalvirus) October 14, 2017


:) #netaorNOTA #manhole #kdroad #mysuru @mysurucitycorp @MysuruMemes pic.twitter.com/xwYGEP8WxL

— baadal nanjundaswamy (@baadalvirus) May 2, 2019


Thankew so much! @BBMP_MAYOR #mediabengaluru @Ananthaforu @PUSHKARA11 #potholes #nammabengaluru pic.twitter.com/SR3brSDvPs

— baadal nanjundaswamy (@baadalvirus) July 22, 2018


#Manorayanapalya #rtnagar #nammabengaluru #streetartindia pic.twitter.com/Y3FpzUdvYX

— baadal nanjundaswamy (@baadalvirus) April 3, 2018
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी