व्हाट्सएप कार्नर : प्याज के जोक्स
प्याज की खेती
लड़का- अंकल मैं आपकी लड़की से शादी करना चाहता हूं।
बाप- करते क्या हो?
लड़का- जी, खेती।
बाप- इस ज़माने में खेती? भाग! यह शादी नहीं हो सकती...
लड़का- अंकल...'प्याज' की खेती करता हूं।
बाप- दामाद जी तो अगले महीने की 2 तारीख कैसी रहेगी?
5 किलो प्याज
बहन: भाई, इस बार मुझे i-Phone चाहिए
गिफ्ट में।
भाई: पैसे पेड़ पर उगते हैं क्या?
बहन: ठीक है 5 किलो प्याज ही देना।
भाई: अब रुला मत।
अगले पेज पढ़ें प्याज पर बनें बॉलीवुड डायलॉग...
-जिनके घर प्याज के सलाद होते हैं...वे बत्ती बुझा कर खाना खाते हैं।
-मैं आज भी फेंके हुए पैसे नहीं उठाता..प्याज हो तो अलग बात है...
-मेरे करण अर्जुन आएंगे और दो किलो प्याज लाएंगे।
-मेरे पास बंगला है गाड़ी है बैंक-बैलेंस है...रुपया है..पैसा है...तुम्हारे पास क्या है?
मेरे पास प्याज है।
-भाग धन्नो भाग आज दस किलो प्याज का सवाल है।
-प्याज बच्चों के खेलने की चीज नहीं होती। कट जाए तो आंसू निकल आते हैं।
-ये ढाई किलो का प्याज जब आदमी लेता है ना, तो आदमी उठता नहीं उठ जाता है।
-प्याज को खरीदना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।