माता लक्ष्मी या महालक्ष्मी की पूजा शुक्रवार, महालक्ष्मी व्रत, दीपावली और कार्तिक मास में की जाती है। इस अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा के समय मां लक्ष्मी चालीसा का पाठ किया जाता है। आओ पढ़ते हैं मां लक्ष्मी चालीसा ( Lakshmi Chalisa Paath ) ।
मां लक्ष्मी चालीसा | Lakshmi Chalisa Paath
॥ दोहा ॥
मातु लक्ष्मी करि कृपा करो हृदय में वास।
मनोकामना सिद्ध कर पुरवहु मेरी आस॥
सिंधु सुता विष्णुप्रिये नत शिर बारंबार।
ऋद्धि सिद्धि मंगलप्रदे नत शिर बारंबार॥ टेक॥
॥ सोरठा ॥
यही मोर अरदास, हाथ जोड़ विनती करूं।
सब विधि करौ सुवास, जय जननि जगदंबिका॥
॥ चौपाई ॥
सिन्धु सुता मैं सुमिरौं तोही। ज्ञान बुद्धि विद्या दो मोहि॥
तुम समान नहिं कोई उपकारी। सब विधि पुरबहु आस हमारी॥