श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खाते में जालसाजी के बाद बदला भुगतान का तरीका

सोमवार, 14 सितम्बर 2020 (13:10 IST)
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (Shriram janmabhoomi pilgrimage area) ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के जरिए जालसाजी कर 6 लाख रुपए निकाले जाने के बाद अब ट्रस्ट ने पेमेंट करने के तरीके में बदलाव करने का निर्णय लिया है। ट्रस्ट अब चेक के जरिए कोई भुगतान नहीं करेगा।
ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के खाते में लगी सेंध, मुकदमा दर्ज
अधिकांश भुगतान आरटीजीएस के जरिए होगा। ट्रस्ट ने भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक को पत्र लिखकर ट्रस्ट के खाते से क्लोन चेक के जरिए किए गए भुगतान को वापस मांगा है।
ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर का नक्शा पास, ट्रस्ट को देना होगा 2 करोड़ से ज्यादा डेवलपमेंट शुल्क
पत्र में यह भी कहा गया है कि बैंक ने क्लोन चेक को क्यों नहीं पकड़ा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि अब भुगतान के लिए आरटीजीएस प्रणाली का प्रयोग किया जाएगा। खाते की सुरक्षा के लिए बैंक से लगातार बात हो रही है। उन्होंने कहा कि बैंकों की यह बड़ी चूक है कि क्लोन चेक को क्यों नहीं पकड़ा। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी