नाथूराम गोडसे पर फिल्म में ऐसी बातें बताई जाएंगी जो लोगों को नहीं है पता

बुधवार, 15 जून 2022 (15:54 IST)
फिल्मकार विजय शेखर गुप्ता ने एक फिल्म अनाउंस की है जिसका नाम है- नाथूराम गोडसे: द अनटोल्ड स्टोरी। जैसा कि फिल्म के नाम से ही जाहिर होता है, यह नाथूराम गोडसे के जीवन पर आधारित है। फिल्म का टीज़र भी जारी हो गया है। फिलहाल उस कलाकार को ढूंढा जा रहा है जो नाथूराम गोडसे की भूमिका अदा करेगा। 
 

 
वेबदुनिया से बात करते हुए विजय शेखर गुप्ता ने बताया कि फिल्म 'नाथूराम गोडसे: द अनटोल्ड स्टोरी' के जरिये वे नाथूराम गोडसे के बारे में ऐसी बातें दिखाएंगे जो लोगों को पता नहीं है। उनके अनुसार भारत चरखे से ही आजाद नहीं हुआ है। हजारों लोगों ने यातनाएं सही हैं। जान दी है। उनकी कुर्बानियां और दर्द सहने की आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। इस वीडियो इंटरव्यू में उन्होंने विस्तृत बात की। साथ में वीर सावरकर के ग्रैंडसन सत्यकी सावरकर ने भी कुछ खास बातें इस इंटरव्यू में बताईं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी