महाशिवरात्रि पर इंटरनेट पर छाया तैमूर अली खान का शिव रूप, क्यूट तस्वीर वायरल

गुरुवार, 11 मार्च 2021 (16:30 IST)
करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान बॉलीवुड के सबसे पंसदीदा स्टारकिड्स में से एक है। तैमूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो जाती है। अब महाशिवरात्रि के मौके पर तैमूर की एक तस्वीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

 
इस तस्वीर में तैमूर के माथे पर शिवजी की तरह तीसरी आंख बनी दिख रही है। उन्होंने सिर पर चोटी भी कर रखी है। तैमूर का यह लुक काफी पसंद ‍किया जा रहा है। 
 
बता दें कि करीना कपूर 21 फरवरी को दूसरी बार मां बनी हैं। तैमूर के छोटे भाई की तस्वीर देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं। बेबो ने महिला दिवस पर तैमूर के छोटे भाई की एक झलक दिखाई थी। 
 
वहीं डिलीवरी के 16 दिन बाद करीना एकबार फिर काम पर लौट आई हैं। हाल ही में उन्हें सैफ के साथ घर के बाहर देखा गया था। वह सैलून जाकर ग्रूमिंग भी करवाकर आई हैं। वह प्रेग्नेंसी के दौरान भी पूरे वक्त ऐक्टिव रही हैं।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी