आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में सिंगर समर सिंह गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किया था लुकआउट नोटिस

WD Entertainment Desk

शुक्रवार, 7 अप्रैल 2023 (10:45 IST)
भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में पुलिस ने सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार लिया है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर अपनी बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। इसके बाद से समर सिंह फरार चल रहा था। हाल ही में पुलिस ने समर सिंह और उनके भाई के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था, ताकि वह विदेश न भाग पाए। 

 
खबरों के अनुसार समर सिंह को बीती रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस समर सिंह को अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लाए जाने की तैयारी कर रही है। वहीं इस केस के दूसरे आरोपी संजय सिंह की तलाश अभी भी जारी है। 
 
बता दें कि 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव वाराणसी के एक होटल में पंखे से लटका हुआ‍ मिला था। इस मामले में आकांक्षा दुबे की मां द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि आकांक्षा समर सिंह के साथ रिलेशनशिप में थीं।
 
आकांक्षा दुबे की मां ने आरोप लगाया है कि समर सिंह ने उनकी बेटी को शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाए। उसने आकांक्षा के आपत्तिजनक वीडियो भी रिकॉर्ड किए थे। वह उनकी बेटी को वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। समर सिंह आकांक्षा को जान से मारने की धमकियां दिया करता था। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी