सावन के पहले सोमवार को रिलीज हुआ अक्षरा सिंह का बोलबम स्पेशल गाना भोलेदानी

WD Entertainment Desk

सोमवार, 22 जुलाई 2024 (12:05 IST)
Akshara Singh devotional song: सावन के पावन महीने में भोजपुरी सिंगर अक्षरा सिंह अपने भक्ति गीतों से फैंस का दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है। अक्षरा सिंह नेबीते दिन भक्तिमय गाना 'सुट गेरुआ कलर' रिलीज किया था। यह गाना दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 
 
वहीं अब सावन की पहली सोमवारी के पावन अवसर पर भोजपुरी सिनेमा की सुपरस्टार अभिनेत्री और सिंगर अक्षरा सिंह का एक और भक्तिमय गाना 'भोलेदानी' रिलीज हो गया है।
 
अक्षरा सिंह ने कहा, सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत खास होता है, और 'भोलेदानी' गाना उनके भक्ति भाव को समर्पित है। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को पसंद करेंगे और इसमें शिवजी की महिमा का आनंद उठाएंगे।
 
भोलेदानी गाने को अक्षरा सिंह एंटरटेनमेंट चैनल से रिलीज किया गया है। अक्षरा सिंह के इस नए भक्तिमय गाने ने उनके फैंस के बीच उत्साह पैदा कर दिया है और सभी इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। 
 
इस गाने को सावन के माहौल को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। अक्षरा सिंह के इस गाने का लिरिक्स विकी रौशन ने लिखा है, म्यूजिक डायरेक्टर रौशन सिंह हैं। डायरेक्टर आर्यन देव हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी