सिंगर-रैपर आरोन कार्टर का 34 साल की उम्र में निधन, बाथटब में मिला शव

WD Entertainment Desk
रविवार, 6 नवंबर 2022 (12:19 IST)
अमेरिका के फेमस सिंगर और रैपर आरोन कार्टर का 34 साल की उम्र में निधन हो गया है। आरोन का शव कैलिफोर्निया के उनके घर में संदिग्ध हालत में मिला। खबरों के अनुसार वह बाथटब में मृत पाए गए। 

 
बेहद कम उम्र में आरोन कार्टन ने जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी। उनका पहला एल्बम 'आरोन कार्टर' तब रिलीज हुआ था जब वो सिर्फ 9 साल के थे।उन्होंने 1997 में बैकस्ट्रीट बॉयज के साथ अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी।
 
सिंगर आरोन कार्टर के निधन की जानकारी उनके एजेंट टेलर हेलगेसन ने दी, जो अम्ब्रेला मैनेजमेंट में काम करते हैं। हालांकि उनके मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख