अमृता राव और अनमोल ने शेयर की अपने बच्चे की पहली झलक, यह रखा अपने बेटे का नाम

शुक्रवार, 6 नवंबर 2020 (17:32 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता राव और आरजे अनमोल हाल ही में पैरेंट्स बने हैं। अमृता ने एक बेटे को जन्म दिया है। दोनों ने फैंस से बेटे के नाम के लिए सजेशन मांगे थे। अब दोनों ने बच्चे का नाम रख लिया है और इसकी जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

 
अनमोल ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर करते हुए अपने बच्चे की पहली झलक दुनिया को दिखाई है। अनमोल ने अपने बेटे की तस्वीर शेयर करते हुए बताया कि उन्होंने उसका नाम वीर रखा है।' 
 
तस्वीर शेयर करते हुए अनमोल ने लिखा, 'हैलो वर्ल्ड, मिलिए हमारे बेटे वीर से। आप सबका आशीर्वाद चाहते हैं।' उनके इस पोस्ट को पत्नी अमृता ने भी रीपोस्ट किया। 
 
बता दें कि अमृता राव ने 15 मई 2016 को आरजे अनमोल से शादी की थी। इसके चार साल बाद दोनों के घर किलकारी गूंजी है। शादी से पहले दोनों 7 साल तक रिलेशनशिप में थे। यह शादी एकदम सीक्रेट तरीके से हुई थी। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी