भोजपुरी स्टार पवन सिंह लेंगे दूसरी पत्नी से तलाक, कोर्ट में दाखिल की अर्जी

गुरुवार, 28 अप्रैल 2022 (14:52 IST)
भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह अक्सर सुर्खियों में छाए रहते हैं। पवन सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। खबरों के अनुसार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक मांगा है।

 
पवन सिंह ने आरा व्यवहार न्यायालय के फैमली कोर्ट में तलाक की अर्जी दी है। पवन सिंह अब अपनी पत्नी के साथ नहीं रहना चाहते हैं। वे पत्नी को छोड़ना चाहते हैं।  वहीं दूसरी तरफ, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
 
खबरों के अनुसार गुरुवार को कोर्ट में दी गई तलाक की अर्जी के सिलसिले में पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह आरा के फैमिली कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन पवन सिंह कोर्ट नहीं पहुंचे। जिसके बाद जज ने पवन सिंह और ज्योति सिंह को 26 मई को पेश होने के लिए कहा है। 
 
बता दें कि पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने शादी के 3 महीने ही बाद सुसाइड कर लिया था। प‍वन सिंह ने 2018 में ज्योति नाम की लड़की से दूसरी शादी की थी। पवन सिंह का नाम अक्षरा सिंह से भी जुड़ा था। बाद में अक्षरा ने पवन सिंह पर कई संगीन आरोप लगाए थे। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी