Bigg Boss 14 : जान कुमार सानू को किस करती नजर आईं निक्की, घर में होगा नवरात्रि सेलिब्रेशन

शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 (17:32 IST)
'बिग बॉस 14' के घर में इन दिनों काफी हंगामा देखने को मिल रहा है। शो से सीनियर्स की विदाई हो चुकी हैं। जबकि दोस्तों के बीच जंग शुरू हो चुकी है। अब इन सब के बीच अपकमिंग एपिसोड में नवरात्रि सेलिब्रेशन की धूम दिखाई देगी।

 
इस खास मौके पर बिग बॉस हाउस में स्पेशल गेस्ट भी नजर आएंगे। गरबा सिंगर प्रीति और पिंकी अपनी सुरली आवाज से घर में डांडिया रास का मजा बिखेरती दिखाई देंगी। तो वहीं बाकी घर वाले गरबा खेलते दिखाई देंगे। 
 
हाल ही में शो का प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें सभी घरवाले नवरात्रि के रंग में रंगे नजर आए। सभी ट्रैडिशनल लुक में ड्रेसअप हैं। वहीं बीते एपिसोड में निक्की और जान के बीच लड़ाई दिखी। वहीं अब दोनों काफी क्लोज आते दिखाई दिए।
 
वीडियो में दिख रहा है कि डांस करते-करते निक्की तंबोली जान कुमार सानू के गाल पर किस कर लेती हैं। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को हग करते दिखाई देते हैं। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी