'बिग बॉस ओटीटी 2' विनर एल्विश यादव ने अपनी सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में की बात, बोले- उसकी लाइफ बहुत प्राइवेट...

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 17 अगस्त 2023 (13:20 IST)
Elvish Yadav Girlfriend: यूट्यूबर एल्विश यादव 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर विनर बनने वाले पहले कंटेस्टेंट बने हैं। एल्विश यादव ने अभिषेक मल्हान को हराकर 'बिग बॉस ओटीटी 2' की ट्रॉफी अपने नाम की। 'बिग बॉस ओटीटी 2' के घर में एंट्री के बाद से ही एल्विश यादव अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर सुर्खियों में हैं।
 
जब एल्विश यादव बिग बॉस के घर में थे तब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड कृति मेहरा उनका जमकर सपोर्ट कर रही थीं। वहीं बिग बॉस के घर में उनकी जोड़ी मनीषा रानी के साथ भी काफी पसंद की जा रही थी। वहीं अब एल्विश ने अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर चुप्पी तोड़ी है। 
 
हाल ही में एल्विश ने 'बिग बॉस 10' के पूर्व कंटेस्टेंट मनु पंजाबी संग लाइव चैट में पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में बात की। एल्विश की गर्लफ्रेंड के बारे में चर्चा तब शुरू हुई थी, जब शो में उनकी को-कंटेस्टेंट मनीषा रानी उनके साथ फ्लर्ट कर रही थीं, तो एल्विश ने खुलासा किया था कि वह किसी के प्रति कमिटेड हैं। 
 
एल्विश यादव ने कहा कि वह और उनकी गर्लफ्रेंड अपने रिश्ते को लेकर बहुत सीरियस हैं। एल्विश ने यह भी खुलासा किया कि वह पंजाब से हैं और वहीं रहती हैं। वह अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद करती हैं और नहीं चाहतीं कि एल्विश पब्लिकली उनके बारे में बात करें।
 
एल्विश ने कहा, जो बंदी है वो अलग है, वो सोशल मीडिया पर नहीं है। वो पंजाब की है और पंजाब में ही रहती है। कहीं बाहर नहीं रहती। उसकी लाइफ बहुत प्राइवेट है, और वह चाहती है कि वह प्राइवेट ही रहे। उसे पसंद नहीं कि मैं उसका नाम लूं या उसके फॉलोअर्स बढ़ाऊं। वह इन सब चीजों से दूर है और खुश है।
 
बता दें कि जब एल्विश शो में थे, तब कीर्ति मेहरा से उनका का नाम जोड़ा जा रहा था और दावा किया जा रहा था कि वह एल्विश के साथ रिलेशनशिप में थीं, लेकिन लाइव चैट के दौरान एल्विश ने कीर्ति के साथ किसी भी तरह के रिश्ते से इनकार किया और कहा कि वह उनकी गर्लफ्रेंड नहीं हैं। 
Edited By : Ankit Piplodiya 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी